फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navy: भारत और श्रीलंका की नौसेना के बीच 32वीं ISBL बैठक, समुद्री चुनौतियों के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

Sat, 05 Nov 2022 08:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका की नौसेना ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा, "श्रीलंकाई और भारतीय नौसेनाओं के बीच 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएसबीएल) की बैठक शुक्रवार को कांकेसंथुराई के तट पर एसएलएनएस सयूरा में हुई।" 
विज्ञापन
नौसेना जहाज (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका ने हिंद महासागर में दोनों देशों के नौसेनिकों और तट रक्षक कर्मियों के सामने आने वाली समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


श्रीलंका की नौसेना ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा, "श्रीलंकाई और भारतीय नौसेनाओं के बीच 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएसबीएल) की बैठक शुक्रवार को कांकेसंथुराई के तट पर एसएलएनएस सयूरा में हुई।" 

इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों और मजबूत करना और नौसेना व तट रक्षक कर्मियों को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करना है, ताकि समुद्री चुनौतियों से निपटा जा सके। 
विज्ञापन


कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस चर्चा को लाभप्रद बताया। उच्चायोग ने एक बयान में कहा, कल एसएलएनएस सयूरा में आयोजित 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा बैठक में भारत और श्रीलंका के बीच साझा चिंता और प्रभावी निगरानी के मामलों पर सार्थक चर्चा हुई। 

बयान में कहा गया कि आईएमबीएल की बैठक में श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमांडर (उत्तरी नौसेना क्षेत्र) रियर एडमिरल अरुणा तेनाकुन ने किया, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर (तमिलनाडु और पुडुचेरी) नौसेना क्षेत्र  रियर एडमिरल एस. वेंकटरमन ने किया। भारतीय उच्चायोग के रक्षा सलाहकार कैप्टन विकास सूद भी बैठक में मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें