फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो: पाक में मारे गए श्रीलंकाई नागरिक के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, श्रीलंका सरकार ने भी उठाई मांग

Tue, 07 Dec 2021 07:29 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

बीते शुक्रवार को पाकिस्तान में भीड़ द्वारा एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था।
विज्ञापन
श्रीलंकाई मैनेजर की पाक में हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ द्वारा ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मारे गए श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना के परिजनों को श्रीलंका सरकार ने 25 लाख रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी। उधर, श्रीलंका के उद्योग मंत्री विमल वीरावांसा ने मृतक के परिजनों को पाकिस्तान की इमरान खान सरकार से भी मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की एक कंपनी में निर्यात प्रबंधक रहे प्रियंता की विधवा निलुशी कुमारा ने पाकिस्तान की सरकार से अपने पति की हत्या पर न्याय की अपील भी की है। उन्होंने पाकिस्तान की धरती पर सभी श्रीलंकाई लोगों क सुरक्षा का आग्रह किया। 

फैसलाबाद में एक परिधान कारखाने में मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी मिलने के बाद दियावदाना 2011 में पाकिस्तान चले गए थे। एक साल बाद, वह सियालकोट के राजको इंडस्ट्रीज में महाप्रबंधक के रूप में शामिल हो गए और कारखाने में काम करने वाले एकमात्र श्रीलंकाई नागरिक थे।
विज्ञापन


बढ़ता जा रहा विरोध
पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ द्वारा श्रीलंकाई नागरिक की नृशंस हत्या का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। श्रीलंका में जहां लोग सड़क पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं वहीं श्रीलंकाई सरकार ने भी अब पाकिस्तान से मुआवजे की मांग कर दी है। उद्योग मंत्री विमल वीरावांसा ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन करते हुए मृतक के परिवार के लिए इमरान खान सरकार से मुआवजे की मांग की।

दरअसल, बीते शुक्रवार को लाहौर से 100 किलोमीटर दूर सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था। मृतक पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक, व्यक्ति एक कपड़ा फैक्ट्री में जनरल मैनेजर के रूप में कार्य करता था। भीड़ ने फैक्ट्री पर हमला बोला और श्रीलंका के नागरिक को बाहर खींच कर मार डाला।

ईशनिंदा का आरोप, 118 लोग गिरफ्तार
पाक अधिकारियों का कहना था कि व्यक्ति ने कथित तौर पर कट्टरपंथी संगठन टीएलपी के एक पोस्टर को फाड़ दिया था। इस पोस्टर पर कुरान की आयतें लिखी हुईं थीं, मामला सामने आते ही टीएलपी समर्थकों ने व्यक्ति को घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं 118 लोग गिरफ्तार किए हैं, जिसमें 13 मुख्य आरोपी हैं। 

राजपक्षे ने की थी निंदा 
घटना के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोषियों को सजा दिलाने के अपने वादे पर खड़ा उतरेंगे और पाकिस्तान में मौजूद श्रीलंकाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। घटना के बाद इमरान खान का भी ट्वीट सामने आया था, उन्होंने इस घटना को पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें