सुलेमान (29) व कासिम (26) इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ के बेटे हैं तथा जन्म से ही ब्रिटिश नागरिक हैं। पाकिस्तानी संविधान के अनुसार सांसदी के लिए देश का नागरिक होना जरूरी है। दोहरी नागरिकता वाले तभी चुनाव लड़ सकते है जब वे विदेशी नागरिकता त्याग दें।
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बेटे सुलेमान व कासिम की पाकिस्तान वापसी और राजनीति में प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ब्रिटेन में रहने वाले दोनों बेटे अब तक राजनीति से दूर थे, लेकिन इमरान की लगातार बिगड़ती स्थिति और पीटीआई में नेतृत्व संकट ने खान परिवार को एक निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है।
सुलेमान (29) व कासिम (26) इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ के बेटे हैं तथा जन्म से ही ब्रिटिश नागरिक हैं। पाकिस्तानी संविधान के अनुसार सांसदी के लिए देश का नागरिक होना जरूरी है। दोहरी नागरिकता वाले तभी चुनाव लड़ सकते है जब वे विदेशी नागरिकता त्याग दें। ऐसे में ब्रिटिश पासपोर्ट छोड़ने पर विचार जारी है। जल्द ही इस पर निर्णय जा सकता है।
पाकिस्तान में पांव जमाना आसान नहीं
पाकिस्तानी राजनीतिक विश्लेषक हमीद मीर के मुताबिक, इमरान के बेटों के लिए देश की राजनीति में पांव जमाना आसान नहीं होगा। पीटीआई कार्यकर्ताओं का भावनात्मक जुड़ाव इमरान से है। कासिम या सुलेमान की वापसी अगर होती भी है तो यह एक प्रतीकात्मक कदम ज्यादा होगा।