फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर न्यूयॉर्क में खास आयोजन, दिखेगी भारत की झलक

Wed, 10 Aug 2022 01:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।

सार

कार्यक्रम में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान समां बांधेंगे। इस मौके पर फोटोग्राफी, नृत्य, संगीत और भारत की शास्त्रीय संस्कृति की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी।
 
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का महावाणिज्य दूतावास न्यूयॉर्क में इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल (आईएएसी) के साथ आजादी का अमृत महोत्सव महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसके तहत भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने होने पर यहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान समां बांधेंगे। इस मौके पर फोटोग्राफी, नृत्य, संगीत और भारत की शास्त्रीय संस्कृति की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में अमेरिकियों तथा प्रवासी भारतीय समुदाय को ‘एक उज्ज्वल लोकतंत्र के तौर पर भारत की प्रगति’ की झलक दिखाई जाएगी। दो सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह में न्यूयॉर्क शहर के ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण कुछ सांस्कृतिक स्थलों पर, 15 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होना हमारे देश की प्रगति में सही मायने में एक ऐतिहासिक दिन होगा। 
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति और विचारधारा दिखाएंगे
न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने बताया कि इन समारोहों का मकसद अमेरिका में हमारे दोस्तों को भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति और विचारधारा को दिखाना है और उनके जरिये एक उज्ज्वल लोकतंत्र के तौर पर हमारे देश की प्रगति प्रदर्शित करना है। आईएएसी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल मट्टू ने कहा कि संगठन को भारतीय कला एवं संस्कृति का जश्न मनाते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें