फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Election: अमेरिका में भारतीय संगठन का ब्रिटेन में सुनक को समर्थन, कह दी यह बात

Wed, 10 Aug 2022 01:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

‘रिपब्लिकन हिंदू कॉलिशन’ (आरएचसी) ने कहा, ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में सुनक को समर्थन देते हैं, क्योंकि वह उनके मूल्यों एवं सिद्धांतों का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक भारतीय संगठन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक ( rishi Sunak) को अपना समर्थन दिया। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुनने की दौड़ में बचे अंतिम दो उम्मीदवारों ने देश में महंगाई से निपटने के प्रस्तावों पर एक दिन पूर्व बहस की थी। 

विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता अगले महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद भी संभालेगा। इस चुनाव में जीत दर्ज करने पर सुनक ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ‘रिपब्लिकन हिंदू कॉलिशन’ (आरएचसी) ने कहा, ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में सुनक को समर्थन देते हैं, क्योंकि वह उनके मूल्यों एवं सिद्धांतों का सम्मान करते हैं। 

उन्होंने कहा, हम सुनक का समर्थन केवल इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि वह हिंदू हैं, बल्कि इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि ‘रिपब्लिकन हिंदू कॉलिशन’ की तरह सुनक हमारे मूल मूल्यों एवं संस्थापक सिद्धांतों का पूरी तरह सम्मान करते हैं, जिसमें सीमित शक्तियों वाली सरकार के साथ मुक्त उद्यम, राजकोषीय अनुशासन, पारिवारिक मूल्य और दृढ़ विदेश नीति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें