फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी को खुश करने के लिए कानून नहीं बनाऊंगा', मस्क-ट्रंप विवाद पर स्पीकर जॉनसन

Mon, 09 Jun 2025 12:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

टैक्स और बजट विधेयक को लेकर एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच छिड़े विवाद पर स्पीकर माइक जॉनसन ने साफ कर दिया है कि वह ट्रंप के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी को खुश करने के लिए कानून नहीं बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद मेहनत करने वाले आम अमेरिकियों की मदद करना है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पीकर माइक जॉनसन ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को साफ कर दिया कि वह एलन मस्क के खिलाफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हैं। मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के टैक्स और बजट विधेयक की आलोचना की थी, लेकिन जॉनसन ने कहा कि मस्क की आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने जीओपी-नियंत्रित कांग्रेस पर मस्क के प्रभाव को कम करके आंका। 

विज्ञापन


एक टीवी शो में जॉनसन ने कहा कि मैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी को खुश करने के लिए कानून नहीं बनाऊंगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा मकसद मेहनत करने वाले आम अमेरिकियों की मदद करना है।, जो अपने परिवारों के लिए प्रावधान करने और गुजारा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

मस्क से कुछ टेक्स्ट संदेशों का आदान-प्रदान किया: जॉनसन
जॉनसन ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग के पूर्व प्रमुख मस्क से कुछ टेक्स्ट संदेशों का आदान-प्रदान किया, जब मस्क ने जीओपी बिल को 'घटिया' कहा और कहा कि इससे अमिरेका का कर्ज और भी बढ़ेगा। मस्क ने कैपिटल हिल में मतदाताओं से इस बिल के खिलाफ वोट करने की अपील की, जो सदन से पारित होने के बाद सीनेट में लंबित है। मस्क की इस आलोचन से राष्ट्रपति ट्रंप भी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मस्क के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोई इच्छा नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर यूनुस ने दिया धन्यवाद, कहा- ये अवसर आपसी भावना को मजबूत करने वाला

मस्क की धमकियों को किया खारिज
स्पीकर जॉनसन ने रिपब्लिकन नेताओं के खिलाफ डेमोक्रेट्स को फंड देने की मस्क की धमकियों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस के किसी भी रिपब्लिकन सदस्य की ओर से कोई चिंता नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि लोग प्रतीक्षा करने और देखने का रवैया अपना रहे हैं। कुछ लोग उनके कुछ तर्कों से सहमत हो सकते हैं, लेकिन बाकी लोग समझते हैं कि यह एक बहुत ही रोमांचक कानून है।'

मस्क की आलोचना को गलत बताया
स्पीकर जॉनसन ने कहा कि मस्क को सही जानकारी नहीं है, और जो रिपोर्ट कहती है कि इस बिल से अमेरिका का कर्ज 2.4 ट्रिलियन डॉलर और बढ़ेगा, वह रिपोर्ट गलत आधार पर बनाई गई है। उन्होंने तर्क दिया कि कम टैक्स और खर्च की कटौती से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और इससे आगे चलकर घाटा भी कम हो सकता है। इसलिए इस बिल कर लेकर मस्क की आलोचना गलत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता का बड़ा दावा

विधेयक को लेकर रिपोर्ट में ये कहा गया
रिपोर्ट के अनुसार, यह विधेयक 2017 के ट्रंप कर कटौती को आगे बढ़ाएगा। खर्च में कटौती करेगा और कुछ अन्य शुल्कों को कम करेगा, लेकिन साथ ही लगभग 10.9 मिलियन और लोगों को स्वास्थ्य बीमा के बिना छोड़ देगा। इसके साथ ही दशक में घाटे में 2.4 ट्रिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि करेगा।

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें