क्या है वाउ सिग्नल
वैज्ञानिक का कहना है कि एक रहस्यमय सिग्नल हमारे जैसे ही एक दूसरे सौरमंडल से एलियंस ने लगभग आधी सदी पहले भेजा था। इसे ‘वाउ सिग्नल’ के नाम से जाना जाता है। 15 अगस्त 1977 को रेडियो सिग्नल रिसीव किया गया। जो करीब एक मिनट लंबा था। इस सिग्नल पर वैज्ञानिक सालों तक काम करते रहे।
सौरमंडल के बाहर पृथ्वी से चार गुना बड़े सुपर अर्थ की खोज
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे सुपर अर्थ (ऐसा ग्रह जो सौरमंडल के बाहर किसी तारे का चक्कर लगाता हो) की खोज की है, जो हमारी पृथ्वी से चार गुना बड़ा है। खगोलविदों ने इसे रॉस 508 बी का नाम दिया है। यह हमारी पृथ्वी से 36.5 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वैज्ञानिकों ने पाया कि यह हैबिटेबल जोन (तारे के समीप बने रहने योग्य जगह) में है। इसे धीमी रोशनी वाले एक तारे के समीप देखा गया है।
जिसे ढूंढने के लिए वैज्ञानिकों ने हवाई में जापान की नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी के सुबारू टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया। धीमी रोशनी वाला तारा सूरज से छोटा है इसलिए रॉस 508 बी इसके चारों ओर का एक चक्कर लगाने में लगभग 11 दिन का समय लेता है। इसके अलावा रॉस 508 बी पर पृथ्वी की तुलना में 1.4 गुणा ज्यादा सोलर रेडिएशन पहुंचती है। रॉस 508 हमारे सूर्य के केवल 18 प्रतिशत भाग जितना बड़ा है।