फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: दक्षिण कोरिया की बड़ी सफलता, घरेलू स्तर पर निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट से लॉन्च किया वाणिज्यिक उपग्रह

Fri, 26 May 2023 03:45 AM IST
देव कश्यप एएनआई, सियोल (दक्षिण कोरिया)

सार

नूरी रॉकेट (Nuri Rocket) को तीसरी बार में गुरुवार को शाम 6:24 बजे (09:24 GMT) दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर नारो स्पेस सेंटर (Naro Space Center) से लॉन्च किया गया। इससे पहले इसका प्रक्षेपण बुधवार को निर्धारित किया गया था, लेकिन तकनीकी कठिनाइयों की वजह से रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने वाणिज्यिक ग्रेड उपग्रह लॉन्च किया (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया ने घरेलू स्तर पर निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट का उपयोग करके एक वाणिज्यिक श्रेणी का उपग्रह (Commercial Grade Satellite) लॉन्च किया है। यह अपने एशियाई पड़ोसियों के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने की दौड़ में प्रमुख खिलाड़ी बनने के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक बड़ा कदम है। यह जानकारी विदेशी मीडिया के हवाले से सामने आई है।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया शीर्ष सात देशों में शामिल
विदेशी मीडिया के अनुसार, नूरी रॉकेट (Nuri Rocket) को तीसरी बार में गुरुवार को शाम 6:24 बजे (09:24 GMT) दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर नारो स्पेस सेंटर (Naro Space Center) से लॉन्च किया गया। इससे पहले इसका प्रक्षेपण बुधवार को निर्धारित किया गया था, लेकिन तकनीकी कठिनाइयों की वजह से उस दिन प्रक्षेपण रद्द कर दिया गया था। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल (Yoon Suk-yeol ) ने कहा कि यह प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया को उन शीर्ष सात देशों में शामिल करता है, जिन्होंने घरेलू स्तर पर निर्मित उपग्रहों को अपने घरेलू निर्मित अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान के साथ अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया है।

राष्ट्रपति यून ने कहा कि यह दक्षिण कोरिया की अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी और इसके उन्नत उद्योग को देखने के तरीके को बहुत हद तक बदल देगा। दक्षिण कोरिया ने बुधवार को तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले ही प्रक्षेपण को रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि उस वक्त लॉन्च पैड पर हीलियम टैंक को नियंत्रित करने वाली प्रणाली के भीतर संचार संबंधी त्रुटियां आ गई थीं। उन्होंने कहा कि रातभर काम करने के बाद इन त्रुटियों को सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


मीडिया के अनुसार, तीन चरणों वाला केएसएलवी-2 नूरी (KSLV-II Nuri ) देश का पहला घरेलू निर्मित अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान है। इसके निर्माण में केवल दक्षिण कोरियाई रॉकेट प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है और 2027 तक इसकी तीन और उड़ानें भरने की उम्मीद है। नूरी देश की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए होने वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने, 6-जी नेटवर्क में प्रगति को बढ़ावा देने, जासूसी उपग्रहों और यहां तक कि चंद्रमा संबंधी जांच की गति को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

सियोल सैन्य उपग्रहों को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है, लेकिन नूरी के लिए इस्तेमाल होने वाले किसी भी हथियार से इंकार किया है। एशिया महादेश में बढ़ते हथियारों की होड़ के साथ अंतरिक्ष प्रक्षेपण लंबे समय से एक नाजुक मुद्दा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें