फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: गाजा में भुखमरी को लेकर दक्षिण अफ्रीका की ICJ से मांग, इस्राइल के खिलाफ ठोस कदम उठाने की पैरवी की

Thu, 07 Mar 2024 08:30 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग

सार

दक्षिण अफ्रीका ने आगाह किया कि गाजा के लोग इंतजार नहीं कर सकते। इसमें यह भी कहा गया, भुखमरी का खतरा अब सच होता दिख रहा है। अदालत को तुरंत यह सुनिश्चित करना चाहिए की आने वाली त्रासदी को रोका जाए।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास और इस्राइल के बीच पांच माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, न तो जंग की रफ्तार कम हो रही है और न ही लोगों की जान की परवाह की जा रही है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) से दक्षिण अफ्रीका ने गाजा युद्ध के चलते इस्राइल पर और आपातकालीन उपाय लागू करने के लिए कहा है। उसने गाजा में फलस्तीनियों को प्रभावित करने वाले अकाल के खतरे का हवाला देते हुए अदालत में याचिका दायर कर मांग की कि आदेश दिया जाए की सभी पक्ष शत्रुता रोकें और सभी बंधकों को रिहा करें।

विज्ञापन


भुखमरी का खतरा अब सच
बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने आगाह किया कि गाजा के लोग इंतजार नहीं कर सकते। इसमें यह भी कहा गया, भुखमरी का खतरा अब सच होता दिख रहा है। अदालत को तुरंत यह सुनिश्चित करना चाहिए की आने वाली त्रासदी को रोका जाए। नरसंहार कन्वेंशन के तहत खतरे में पड़ने वाले अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम करने की जरूरत है। 

तत्काल और प्रभावी उपाय करे
इतना ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अदालत से यह आदेश देने के लिए भी कहा कि इस्राइल गाजा में भुखमरी को दूर करने के लिए आवश्यक बुनियादी सेवाओं और मानवीय सहायता के प्रावधान को सक्षम करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करे। साथ ही कहा गया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, जिसे अक्सर विश्व न्यायालय के रूप में जाना जाता है, को आगे की सुनवाई किए बिना इन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अगर कुछ नहीं किया जाता है, तो गाजा पट्टी में अकाल की स्थिति बन जाएगी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो पिछले पांच महीने के दौरान गाजा पट्टी में करीब 30 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय फलस्तीनी क्षेत्रों पर इस्राइल के 57 साल के कब्जे पर एतिहासिक सुनवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 

कई हजार से अधिक जा चुकी हैं जानें
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। संघर्ष विराम को लेकर लगातार काहिरा में वार्ता चल रही है। एक तरफ इस्राइल ने कुछ शर्ते हमास के सामने रख दी हैं। वहीं हमास भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। ऐसे में चिंता बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें