फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Flare: इस हफ्ते तीसरी बार धधक उठा सूर्य, पूर्वी छोर में हुआ विस्फोट

Fri, 13 Jan 2023 05:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

सूर्य पर धमाका कोरोनल मास इंजेक्शन था, जो छह घंटों तक सूर्य पर इसी तरह चलते देखा गया। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट से अंतरिक्ष में मलबा और रेडिएशन निकला।
विज्ञापन
सोलर फ्लेयर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य इस हफ्ते तीसरी बार धधक उठा है। इसके पूर्वी छोर में विस्फोट हुआ है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एक्स क्लास सोलर फ्लेयर कहते हैं। नासा के सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी ने 10 जनवरी की शाम यह खतरनाक चमक देखी।

विज्ञापन


सूर्य पर धमाका कोरोनल मास इंजेक्शन था, जो छह घंटों तक सूर्य पर इसी तरह चलते देखा गया। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट से अंतरिक्ष में मलबा और रेडिएशन निकला। इससे पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में चमक दिखी और दक्षिण प्रशांत में रेडियो ब्लैकआउट भी हुआ। इसका असर रेडियो सिग्नलों पर भी पड़ा।
विज्ञापन


25 वर्ष में निकलती हैं लपटें
वैज्ञानिकों के मुताबिक, 25 वर्ष का चक्र पूरा करने पर सूर्य में ऐसी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। अनुमान है कि 2025 में अपने चरम पर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें