फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'बस भगवान से करती रही प्रार्थना...', टेनेसी में आए तूफान को याद कर बोली पीड़िता; छह की मौत, दो दर्जन घायल

Sun, 10 Dec 2023 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

20 मिनट के डरावने समय को याद करते हुए शानिका वाशिंगटन ने बताया कि जैसे ही उन्हें पड़ोस में तूफान आने की जानकारी हुई तो वह अपने पांच और 10 साल के दो बच्चों के साथ टाउनहाउस के तहखाने में ले गईं।
विज्ञापन
शनिवार को तूफान आने के बाद मलबे के नीचे दबी कार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब दो दर्जन घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस तूफान से इमारतें ध्वस्त हो गई और बिजली के खंभे उखड़ गए। 

विज्ञापन


मोंटगोमरी काउंटी में तीन की मौत
नैशविले आपातकालीन संचालन केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोंटगोमरी काउंटी में आए गंभीर तूफान से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टूटे घर और बिखरा मलबा
क्लार्क्सविले दमकल विभाग ने तस्वीरें जारी कीं, जिसमें टूटे घर और बिखरा मलबा दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं एक ट्रैक्टर ट्रेलर के पलटने की जानकारी भी सामने आई है। यहां के मेयर जो पिट्स ने कहा कि यह बहुत ही दुखद खबर है। कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। शहर दुख की इस घड़ी में उनकी मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन


बता दें, पीड़ितों के बारे में शनिवार को कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी थी। 

दो बजे आया था तूफान
मोंटगोमरी काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक बवंडर आया। एक स्थानीय हाई स्कूल में जरूरतमंदों के रहने का इंतजाम किया गया। वहीं, लोगों से घर पर रहने के लिए ही कहा गया। इसके अलावा बताया गया है कि नुकसान बड़े स्तर पर हुआ है। 

प्रत्यक्षदर्शी बोले- हालात बहुत डरावने थे
20 मिनट के डरावने समय को याद करते हुए शानिका वाशिंगटन ने बताया कि जैसे ही उन्हें पड़ोस में तूफान आने की जानकारी हुई  तो वह अपने पांच और 10 साल के दो बच्चों के साथ टाउनहाउस के तहखाने में ले गई। लाइट आ जा रही थी। इससे पता चल गया था कि स्थिति ठीक नहीं है। हालात बहुत डरावने थे, इसलिए  बस भगवान से प्रार्थना करती रही कि सब सही हो जाए। 

शानिका ने कहा, 'तूफान इतना तेज था कि पीछे का दरवाजा खुल गया था और तेज हवा आ रही थी। हम बुरी तरह से हिल रहे थे। जब हम तहखाने से बाहर आए तो हालात बेहद विनाशकारी थे। घरों की खिड़कियां, छतें और टाउनहाउस टूट गए थे। बिजली खंभे उखड़ गए थे। मंजर इतना डरावना था कि मैं हिल गई हूं। शायद मुझे नींद भी नहीं आए।'

हजारों लोग बिना बिजली के रह रहे 
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, टेनेसी में 16 और केंटकी में आठ सहित कुछ राज्यों में 41 बवंडर आए थे। अकेले केंटकी में कुल 81 लोगों की मौत हो गई। वहीं, टेनेसी में 80 हजार से अधिक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें