फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Airlines: विमान में टर्बुलेंस की घटना पर मुआवजे का एलान, यात्रियों को रिफंड होगा पूरा किराया

Tue, 11 Jun 2024 01:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर के राष्ट्रीय वाहक ने कहा कि बैंकॉक से प्रस्थान के दौरान यात्रियों को तुरंत खर्चे के तौर पर एक हजार अमेरिकी डॉलर दिए गए थे। बता दें कि इस हादसे में 73 वर्षीय ब्रिटिश यात्री ज्योफ किचेन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस के कारण एक यात्री की मौत हो गई थी। इस टर्बुलेंस के कारण दर्जनों यात्री घायल भी हुए थे। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 211 यात्री सवार थे। घटना के एक महीने बाद एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को मुआवजा और हवाई किराया का पूरा रिफंड देने की पेशकश की। बता दें कि 21 मई को सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट एसक्यू 321 टर्बुलेंस में फंस गई थी। विमान 62 सेकेंड तक टर्बुलेंस में फंसा रहा था और इस दौरान विमान पहले ऊपर गया और फिर तेजी से नीचे गिरा।
विज्ञापन


एसआईए ने एक बयान में बताया कि यात्रियों को मुआवजे का प्रस्ताव सोमवार को भेजा गया। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें मुआवजे के तौर पर 10,000 अमेरिकी डॉलर और गंभीर चोटें झेलने वाले यात्रियों को 25,000 अमेरिकी डॉलर मुआवजे के तौर पर देने की पेशकश की गई है। इसके अलावा यात्रियों को हवाई किराया का पूरा रिफंड भी दिया जाएगा। इस हादसे में जो यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बच गए थे, उन्हें भी पूरा रिफंड मिलेगा। 

फ्लाइट में यात्रियों के साथ चालक दल के सदस्य भी शामिल थे, फिलहाल उनके मुआवजे को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। सिंगापुर के राष्ट्रीय वाहक ने कहा कि बैंकॉक से प्रस्थान के दौरान यात्रियों को तुरंत खर्चे के तौर पर एक हजार अमेरिकी डॉलर दिए गए थे। बता दें कि इस हादसे में 73 वर्षीय ब्रिटिश यात्री ज्योफ किचेन की मौत हो गई थी। दरअसल, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी, इसके अलावा बाकी के यात्रियों को सिर पर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। 
विज्ञापन


टर्बुलेंस के कारण 31,000 फीट नीचे पहुंचा था विमान
विमान 37,000 फीट से गिरकर 31,000 फीट पर पहुंच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पायलट ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जब विमान तेजी से ऊपर गया तो गुरुत्वाकर्षण बल के चलते यात्रियों को ऐसा लगा जैसे उन पर सीटे पर बैठे हुए दबाव पड़ रहा है। इसके बाद जब विमान तेजी से नीचे गया तो यात्री अपनी सीटों से उछलकर विमान की छत से टकरा गए। इसके बाद दूसरी बार फिर से यही प्रक्रिया हुई। इससे यात्री घबरा गए। इसी दौरान घबराहट में ब्रिटिश यात्री ब्रिटन ज्योफ्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। टर्बुलेंस के बाद पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा कर विमान को आपात स्थिति में बैंकॉक के स्वर्णभूमि एयरपोर्ट पर उतारा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें