फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर में गोलीबारी, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Fri, 24 Jan 2020 07:42 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रोट एम सी में गोलीबारी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि हमले के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। गोलीबारी रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर एक इमारत में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि संदिग्ध और पीड़ितों के बीच संबंध थे। उन्होंने कहा कि इस बात का अभी तक कोई सबूत नहीं मिल पाया है कि गोलीबारी में इस व्यक्ति के अलावा कोई और भी शामिल था।

बिल्ड वेबसाइट के अनुसार, हमले में मारे गए लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी दोपहर 12:45 (स्थानीय समय) पर हुई। रोट एम सी लगभग 5,000 निवासियों का एक छोटा शहर है। रोट एम सी म्यूनिच से लगभग 170 किलोमीटर (105 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें