फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन की रिमांड पर अब्बासी, जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज

Fri, 19 Jul 2019 09:29 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहिद खाकान अब्बासी और आसिफ अली जरदारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को शुक्रवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। वहीं दूसरी ओर एनएबी ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


अब्बासी को कतर से लिक्विफाईड नेचुरल गैस (एलएनजी) आयात सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के नेता को जवाबदेही अदालत के जज मोहम्मद बशीर के समक्ष पेश किया गया था।

जस्टिस बशीर ने एनएबी की याचिका स्वीकार कर ली और कहा कि एक अगस्त तक अब्बासी को फिर पेश किया जाए। हालांकि कोर्ट में इस दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। अब्बासी ने जज से कहा कि वह मुझे 90 दिन की रिमांड पर भेज दें, लेकिन जस्टिस बशीर ने कहा कि कानून के तहत ऐसा संभव नहीं है।

जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला

एनएबी ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। इसमें कथित तौर पर उनके और उनके बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के सह स्वामित्व वाली कंपनी में फर्जी बैंक खातों से अरबों रुपये भेजे गए। एनएबी के मुताबिक, 1989 में कराची स्थित रियल एस्टेट फर्म पार्क लेन एस्टेट कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड का अवैध रूप से अधिग्रहण किया गया था। 

विज्ञापन


साल 2009 में जरदारी और बिलावल कंपनी के शेयरधारक बन गए। एनएबी ने दावा किया कि फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अरबों रुपये कंपनी के खाते में डाले गए। कंपनी ने जरदारी के राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए बैंकों से अरबों रुपये का कर्ज भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें