फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को लेकर इमरान के बयान पर बोले कुरैशी, टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

Fri, 12 Apr 2019 08:56 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में कहा था कि यदि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चुना जाता है तो दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने के आसार ज्यादा हो जाएंगे। उनके इस बयान पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बयान आया है। उनका कहना है कि खान की टिप्पणी को संदर्भ से इतर लिया गया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की स्थायी समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि खान के बयान को अप्रासंगिक तौर पर लिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में विदेशी पत्रकारों से बातचीत करते हुए खान ने कहा था कि यदि मोदी दोबारा सत्ता में आते हैं तो भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता बेहतर हो सकती है। 

उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा जीतती है तो कश्मीर मुद्दे पर किसी एक नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। यदि कांग्रेस आगामी चुनाव में जीतती है तो भाजपा से डर कर कश्मीर के मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने से पीछे हट सकती है। 
विज्ञापन


खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के मोदी को लेकर दिए विचार रिकॉर्ड में हैं। केवल भारतीय मतदाता लोकसभा चुनाव में किसी की जीत या हार को सुनिश्चित कर सकते हैं। कुरैशी ने इमरान खान के बयान को भारतीय मीडिया पर सनसनीखेज बनाकर पेश करने का आरोप लगाया।

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी जो पाकिस्तान की जमीन से संचालित हो रहा है। इसके बाद भारत ने जैश के आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किए थे। जिसका पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने अपने एफ-16 विमान को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए भेजा था। मगर भारतीय वायुसेना ने उसके इरादों को नाकाम कर दिया और उसके विमान को मार गिराया था। हालांकि इसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था लेकिन दो दिनों बाद उनकी स्वदेश वापसी हो गई थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें