फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंडः हेग में हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर किया हमला, तीन गंभीर रूप से घायल

Sat, 30 Nov 2019 03:32 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hague stabbing - फोटो : ANI
विज्ञापन

नीदरलैंड के हेग में एक हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं वहीं तीन नाबालिगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 45 से 50 वर्ष  के बीच की उम्र के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शहर के ग्रोट बाजार के चौक इलाके में हडसन बे डिपार्टमेंटल स्टोर में हुई।

विज्ञापन

 


पुलिस के अनुसार अभी हमले के मकसद का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अगर वे हमलावर  के बारे में कुछ भी जानते हों तो तुरंत संपर्क करें।

वहीं, एक लंदन में भी शुक्रवार को ही लंदन ब्रिज पर दो साल बाद आतंकी हमला हुआ। ब्रिटिश पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को हुए इस हमले में एक संदिग्ध आतंकी को मौके पर ही गोली मारकर ढेर कर दिया। इस संदिग्ध ने आत्मघाती विस्फोट में काम आने वाली जैकेट पहन रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें