फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: गाजा में स्कूल पर इस्राइली हवाई हमले में सात की मौत, कहा- हमास ने बना रखा था ठिकाना

Sun, 22 Sep 2024 06:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी।

सार

Gaza War: अधिकारियों ने बताया कि हमला रविवार को सुबह 11 बजे के करीब कफर कासेम स्कूल पर हुआ। मारे गए लोगों में हमास के सार्वजनिक कार्य और आवास मंत्रालय के निदेशक माजेद सालिह भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के हवाई हमले में गाजा सिटी में एक स्कूल में सात लोगों की मौत हो गई। ये लोग जान बचाने के लिए स्कूल में शरण लेकर रह रहे थे। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि उसने स्कूल परिसर से अभियान चला रहे आतंकवादियों को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह हमला रविवार को सुबह 11 बजे के करीब कफर कासेम स्कूल पर हुआ। मारे गए लोगों में हमास के सार्वजनिक कार्य और आवास मंत्रालय के निदेशक माजेद सालिह भी शामिल हैं।  

इस्राइल रक्षा बल (आईडीए) का कहना है कि इस हमले का लक्ष्य हमास के आतंकवादी थे और उन्होंने नागरिकों को कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए हवाई निगरानी और अन्य उपाय किए। हमास ने हमेशा की तरह इस्राइल के दावों को खारिज किया कि वह अस्पतालों और अन्य सरकारी भवनों का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए कर रहा था। वहीं, हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा कि उसके लड़ाकों ने इस्राइली बलों पर कई हमले किए हैं।
विज्ञापन


इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी कि जरूरी स्पेयर पार्ट्स और ईंधन में कमी के कारण सभी अस्पतालों की सेवाएं दस दिनों के भीतर बंद हो सकती हैं। गाजा पट्टी के मध्य शहर दीर अल-बलाह में विस्थापित एक महिला अया ने कहा, भारी बारिश के कारण अस्थायी शिविरों में भी बाढ़ आ गई है। अगर बारिश पूरे दिन होती है, तो पता नहीं आगे क्या होगा? हमारे तंबू पहले से ही पुराने हैं। हम नए तंबू नहीं चाहते। हम बस युद्ध खत्म करना चाहते हैं। दीर अल-बलाह में करीब दस लाख लोग शरण लिए हुए हैं। 



यूएनआरडब्ल्यूए की संचार निदेशक जुलिएट तौमा ने कहा कि सर्दियां आने वाली हैं और लोगों को मदद के लिए अधिक आश्रय और सामग्री की जरूरत है। इस्राइल और हमास के बीच पिछले साल सात अक्तूबर के बाद से युद्ध जारी है। सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे। इसके बाद इस्राइल के हमलों में अब तक 41,300 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें