फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : हिमस्खलन में सात लोग लापता, चार दक्षिण कोरियाई नागरिक शामिल

Sun, 19 Jan 2020 02:15 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल के अन्नपूर्णा इलाके में हुए हिमस्खलन के चलते चार दक्षिण कोरियाई नागरिकों समेत कम से कम सात लोग लापता हो गए हैं। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुई बर्फबारी के कारण हिमालय श्रेणी की सबसे ऊंची चोटियों में से एक 3,230 मीटर ऊंचाई पर अन्नपूर्णा आधार शिविर के पास यह हादसा हुआ। नेपाल के पर्यटन विभाग की मीरा धकल ने बताया, ‘हादसे के बाद चार दक्षिण कोरियाई और तीन नेपाली नागरिकों से संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन


कल रात एक बचाव दल को रवाना किया गया है।’ स्थानीय पुलिस प्रमुख दान बहादुर कार्की ने बताया, ‘टीम पहुंचने वाली है। हमने एक हेलीकॉप्टर भी तैयार रखा है, जैसे ही मौसम सही होगा, हम उड़ान भरेंगे।’ अन्नपूर्णा में हिमस्खलन आम बात है और तकनीकी तौर पर इस चोटी पर चढ़ाई बेहद मुश्किल है। 

यहां तक कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट के मुकाबले इस पर चढ़ाई करने वालों के मरने की संख्या बहुत ज्यादा है। दक्षिण कोरिया के शिक्षा विभाग ने बताया कि हादसे में लापता हुए चारों नागरिक वॉलेंटियर शिक्षक थे और नेपाल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। जल्दी ही एक आपात टीम को नेपाल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें