फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में चुनाव से पहले बम धमाकों में सात लोगों की मौत

Mon, 16 Sep 2019 06:53 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तालिबान हमला (फाइल)
विज्ञापन
अफगानिस्तान में अगले माह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच चरमपंथी हमलों और अन्य हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोग मारे गए। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के फरह प्रांत में एक बम विस्फोट की चपेट में एक वाहन के आ जाने से कम से कम पांच नागरिक मारे गये। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहिबुल्लाह ने बताया कि इस धमाके में महिलाओं और बच्चों की भी जान गयी है। प्रांत की राजधानी फरह शहर के समीप रविवार दोपहर को बम धमाका हुआ।

किसी ने भी इस बम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रांत में तालिबान सक्रिय है तथा उसने शहर पर कब्जा करने की कोशिश की थी। तालिबान ने एक सैन्य भर्ती केंद्र पर कुछ समय के लिए कब्जा भी कर लिया था और बाद में उसमें आग लगा दी थी। तब तालिबान को खदेड़ने के लिए हवाई हमले भी किये गये थे।
विज्ञापन


गजनी प्रांत में एक विश्वविद्यालय की मिनी बस में सोमवार को बम धमाका होने से बस ड्राइवर की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा कि धमाके में गजनी विश्वविद्यालय के पांच छात्र भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि पूर्वी लोगार प्रांत में तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के दौरान एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई और एक छात्र घायल हुआ। अफगानिस्तान में सरकार 28 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें