फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरामको पर हमले के बाद चीन ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई का किया विरोध

Mon, 16 Sep 2019 06:50 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सऊदी अरामको हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन

सऊदी अरब में स्थित एक बड़े तेल शोधन संयंत्र और एक तेल क्षेत्र में शनिवार को हुए हमले के लिए अमेरिका द्वारा ईरान को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद चीन इस इस्लामी देश के समर्थन में आ गया है। चीन ने कहा है कि किसी जांच में निष्कर्ष पर पहुंचे बगैर इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

विज्ञापन


शनिवार को हुए इन हमलों में सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के अब्कैक स्थित सबसे बड़े तेल शोधन संयंत्र और खुरैस स्थित तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया है। इसकी जिम्मेदारी यमन में सक्रिय और ईरान से जुड़े हुती विद्रोहियों ने ली है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बिना कोई साक्ष्य दिए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। इस पर, ईरान ने अमेरिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। इन हमलों के कारण सोमवार को तेल की कीमत में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो गई।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, निष्कर्षपूर्ण जांच और परिणाम के अभाव में, हमें नहीं नहीं लगता है कि किसी पर दोष मढ़ना एक जिम्मेदाराना बर्ताव है। उन्होंने कहा, हमारा रुख है कि हम तनाव को बढ़ाने वाले किसी भी कदम और कार्रवाई के खिलाफ हैं। हम आशा करते हैं कि दोनों पक्ष तनाव बढ़ाने वाले कदम उठाने से बचेंगे। हम आशा करते हैं कि वे संयम रखेंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें