पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच बच्चे हैं।
पुलिस अधिकारी राजा जुल्करनैन ने रविवार को बताया कि अजीरा गांव स्थित उनका (परिवार का) मकान शनिवार को ढह गया था। दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह गांव रावल कोट जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित है।
जुल्करनैन ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से बचाव दल ने शव बरामद किए। मानसून के दौरान भूस्खलन और अचानक बाढ़ के दौरान पाकिस्तान में ऐसे हादसे आम हैं। हर साल अनेक लोग इनमें मारे जाते हैं।