ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयार की गई खुफिया योजना लीक हो गई है। शुक्रवार को लीक हुए दस्तावेजों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इस तरह की स्थिति बनने पर ब्रिटेन में उस दौरान आखिर क्या कुछ होगा? वो कौन-कौन सी व्यवस्थाएं होंगी जिन पर वहां की सरकार काम करेगी? शाही परिवार के सदस्यों की भूमिका क्या होगी? क्या कोई खास आयोजन होंगे? अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में किस तरह निभाई जाएंगी? लंदन में जमा होने वाली भीड़ को किस तरह नियंत्रत किया जाएगा? आइए जानते हैं...