फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान का दूसरा ऑडियो वायरल, 'अमेरिका की साजिश' वाले दावे की खुली पोल

Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

वायरल ऑडियो क्लिप में इमरान कहते हैं कि शाह साहब हमें कल एक बैठक करनी है। आप और हम तीनों (इमरान, शाह महमूद कुरैशी और आजम खान) और विदेश सचिव। इसमें (बैठक में), हमें उन्हें चुपचाप बैठक के मिनट्स लिखने के लिए कहना है।
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी पार्टी का कथित ऑडियो लीक होने के बाद पाकिस्तान की सियासत में हड़कंप मच गया था। ऑडियो को लेकर विपक्षी नेता इमरान खान ने उन पर जमकर हमले बोले थे। लेकिन अब इमरान खान का ही एक दूसरा ऑडियो क्लिप लीक हो गया है। इस ऑडियो क्लिप से इमरान के 'अमेरिका की साजिश' वाले दावे की पोल खुल गई है। 

विज्ञापन


दरअसल इस वायरल ऑडियो क्लिप में अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ असद उमर, शाह महमूद कुरैशी और आजम खान को भी सुना जा सकता है।  इसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ इन तीनों नेताओं के साथ इमरान खान अमेरिकन साइफर (मीटिंग नोट) को लेकर बात कर रहे हैं। इसी नोट को इमरान खान ने पद से हटने के बाद लंबे समय तक विदेशी साजिश का सबूत बताकर पेश किया था। 
 
वायरल ऑडियो क्लिप में इमरान कहते हैं कि शाह साहब हमें कल एक बैठक करनी है। आप और हम तीनों (इमरान, शाह महमूद कुरैशी और आजम खान) और विदेश सचिव। इसमें (बैठक में), हमें उन्हें चुपचाप बैठक के मिनट्स लिखने के लिए कहना है। आजम कह रहे हैं कि हमें मिनट्स का ड्राफ्ट तैयार करना चाहिए और इसकी फोटोकॉपी बनाना चाहिए। 
विज्ञापन

 
 
इसके बाद आजम खान कहते हैं, यह साइफर 7 या 8 को आया। फिर इमरान खान जवाब देते हैं कि मीटिंग 7 तारीख को हुई थी। इमरान आगे कहते हैं, हमें किसी भी स्थिति में उस देश (अमेरिका) का नाम नहीं लेना है। तो प्लीज इस मुद्दे पर किसी देश का नाम नहीं आना चाहिए। यह आप सभी के लिए बहुत जरूरी है कि किस से चिट्ठी आई। 


फिर असद उमर कहते हुए सुनाई देते हैं, क्या आप जानबूझकर इसे लेटर कह रहे हैं? यह कोई लेटर नहीं है, यह बैठक की ट्रांसक्रिप्ट है। इसके जवाब में इमरान खान कहते हैं, लेटर और ट्रांसक्रिप्ट दोनों एक ही बात है। लोग ट्रांसक्रिप्ट को नहीं समझ पाएंगे। आप अपने जलसे में तो यह कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें