फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens: मेक्सिको में दिखाए एलियन शवों को वैज्ञानिकों ने नकारा, दावा करने वाले व्यक्ति को लेकर जताई निराशा

Fri, 15 Sep 2023 06:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी

सार

मेक्सिको के रयान ग्रेव्स का सामना यूएफओ से हुआ था। उन्होंने मेक्सिको की कांग्रेस को लिखा है कि जैमी मॉसन की कहानी झूठी है। मैं इस आदमी के स्टंट से बेहद दुखी हूं। ग्रेव्स अमेरिकी वायु नौसेना में रह चुके हैं।

विज्ञापन
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको की संसद (कांग्रेस) में एलियंस के शव दिखाने के बाद दुनियाभर में परग्रही जीवों के अस्तित्व पर बहस छिड़ गई है। वैज्ञानिकों ने मैक्सिकन कांग्रेस में दिखाए गए एलियन के कथित शव को धोखाधड़ी बताया है। खुद को यूएफओ विशेषज्ञ बताने वाले पत्रकार जैमी मॉसन के उस दावे को भी नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ने झूठा बताया कि एलियन की कार्बन डेटिंग कराई गई है। यूनिवर्सिटी के जूलियट फिएरो ने जैमी का दावा झूठा बताया।  

नई बनाई गई गुड़िया बताया

विज्ञापन

मेक्सिको के अभियोजक के ऑफिस की एक रिपोर्ट में पाया गया कि शव सही मायनों में किसी नई बनाई गई डॉल (गुड़िया) के थे। इन डॉल्स की त्वचा को असली दिखने जैसा बनाया गया था और इसे कागज और सिंथेटिक गोंद के मिश्रण से ढक दिया गया था।

मैं इस आदमी के स्टंट से दुखी हूं : ग्रेव्स
मेक्सिको के रयान ग्रेव्स का सामना यूएफओ से हुआ था। उन्होंने मेक्सिको की कांग्रेस को लिखा है कि जैमी मॉसन की कहानी झूठी है। मैं इस आदमी के स्टंट से बेहद दुखी हूं। ग्रेव्स अमेरिकी वायु नौसेना में रह चुके हैं।

ह है पूरा मामला

विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव का प्रदर्शन किया गया। दावा किया गया है कि यह दोनों एलियंस के शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं। अब इस दावे ने एलियंस की मौजूदगी को लेकर दुनिया में नई बहस छेड़ दी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है। मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको की संसद में दो गैर-मानव प्राणियों के अवशेष पेश किए गए, जिन्हें आसान भाषा में एलियंस का शव भी कहा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से 2017 में बरामद किया गया था। यह दोनों शव करीब 700 साल और 1800 साल पुराने हैं। इन दोनों एलियन के हाथों में तीन उंगलियां थीं और लंबे सिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें