सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने उस रिपोर्ट को हास्यास्पद करार दिया जिसमें कहा जा रहा है कि सऊदी शाही परिवार के सदस्य उत्तराधिकार की लाइन में बदलाव देखना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में उत्तराधिकार की लाइन में बदलाव संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर अब्देल-अल-जुबेर ने कहा कि यह बेहद अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जो अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा है कि अपने नेतृत्व को लेकर पूरा देश एकजुट है।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसप तय्यब एर्दोंगन अगले महीने अर्जेंटीना में होने वाले जी-20 सम्मेलन के दौरान सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर सकते हैं। तुर्की राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
बता दें कि तुर्की के सऊदी दूतावास में सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार की हत्या के कारण दोनों देशों में तनाव चल रहा है। एर्दोगन लगातार कह रहे हैं कि खशोगी की हत्या के पीछे सऊदी के शीर्ष नेतृत्व का हाथ है हालांकि वे सीधे प्रिंस सलमान का नाम लेने से भी बच रहे हैं।