फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईदुबई विमान मामला: संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट; सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

Fri, 02 Oct 2026 01:03 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद।

सार

फ्लाईदुबई मामले में नया अपडेट सामने आया है। सऊदी अरब ने हमले के आरोपी सह-पायलट को यूएई को सौंप दिया है। अब यूएई में आरोपी से पूछताछ और जांच किस दिशा में बढ़ेगी? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौंप दिया गया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने बताया कि फ्लाईदुबई के कैप्टन पर हमला करने का आरोपी सह-पायलट अबू धाबी के लिए रवाना हो गया है।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने क्या कहा?
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को हुए फ्लाईदुबई हमले में संदिग्ध सह-पायलट को यात्रा के लिए मेडिकल मंजूरी मिलने के बाद सुरक्षा टीम के साथ यूएई की राजधानी अबू धाबी भेजा गया।

गुरुवार को जारी बयान में मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अधिकारियों ने शुरुआती जांच की। इसमें यूएई की सुरक्षा टीम भी शामिल थी। जांच में पता चला कि सह-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया था। इससे दोनों को अलग-अलग चोटें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई मामला: 'ईरान का विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है', राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या-क्या कहा?

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय कैप्टन और सह-पायलट को आपात लैंडिंग के बाद अस्पताल ले जाया गया था। फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 ने सऊदी अरब के ताबुक में आपात लैंडिंग की थी। दोनों की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद मेडिकल अधिकारियों ने उन्हें यात्रा की मंजूरी दे दी। फिर दोनों गुरुवार सुबह (स्थानीय समय के अनुसार) सऊदी अरब से अबू धाबी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ अमीराती सुरक्षा टीम भी थी।

इससे पहले भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि बुधवार को हवा में फ्लाईदुबई के विमान में हुए हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को आगे की मेडिकल देखभाल के लिए अबू धाबी भेजा गया है। अधिकारियों ने अभी तक उस सह-पायलट की पहचान नहीं बताई है। उस पर मच्छार पर हमला करने का आरोप है।

अधिकारियों ने संभावित हमले की वजह के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। कथित झड़प में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय और मानवीय दायित्वों के अनुसार आपात स्थिति से निपटता है। यह उन नियमों के तहत किया जाता है, जिनका उद्देश्य 'हवाई यातायात की सुरक्षा और संरक्षा' सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें