फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग परिवार विरासत कर से निपटने के लिए दुर्लभ कलाकृतियां दान करेगा

Thu, 29 Apr 2021 07:08 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सियोल

सार

  • ली को विरासत कर के रूप में 10.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना है
विज्ञापन
सैमसंग चेयरमैन ली कुन ही - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैमसंग का संस्थापक परिवार पिकासो और दालिस सहित हजारों दुर्लभ कलाकृतियों को दान करेगा और अरबों डॉलर चिकित्सा शोध के लिए देगा, ताकि पिछले साल चेयरमैन ली कुन ही के निधन के बाद भारी विरासत कर के भुगतान में मदद मिल सके।

विज्ञापन


सैमसंग ने बुधवार को कहा कि ली के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं, और उन्हें विरासत कर के रूप में 10.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना है।

यह राशि दक्षिण कोरिया के पिछले साल कुल संपत्ति कर का तीन गुना है। ली परिवार ने अगले पांच वर्षों के दौरान छह किस्तों में इस धनराशि के भुगतान की योजना बनाई थी और इस महीने पहली किस्त चुका भी दी।
विज्ञापन


सैमसंग के कारोबार पर अपना नियंत्रण बढ़ाने के लिए ली परिवार को कर भुगतान करना जरूरी है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप पूरे समूह के गठन में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान करने से भुगतान करने में आसानी होगी, क्योंकि दान की गई कलाकृतियों पर करों का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें