फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : स्कूल में चाकू से हमला, 16 बच्चे समेत 18 घायल

Thu, 29 Apr 2021 07:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

  • संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के गुआंग्शी झूआंग स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक बालवाड़ी (किंडर्गार्टन) विद्यालय में चाकू से किए गए हमले में 16 बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के हवाले से सरकारी चीन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीवी) ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि चीन के स्कूलों में अक्सर ऐसी कई घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में होती रही हैं।

पुलिस अक्सर इन्हें असंतुष्ट या मानसिक रूप से असंतुलित लोगों की करतूत बताती है।

चीन के शहर कुनमिंग में जनवरी में पुलिस ने चाकू लिये एक व्यक्ति को गोली मार दी थी जिसने एक माध्यमिक विद्यालय के बाहर सात लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद एक बच्चे को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


कुनमिंग शहर के वुहुआ जिले में वांग उपनाम वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने माध्यमिक विद्यालय के बाहर सात लोगों की हत्या कर दी थी और बाद में एक लड़के का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें