फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India: पित्रोदा ने BJP सरकार पर किया हमला, बोले- लोगों में डर है; उन्हें लगता है कि कहीं उन पर हमला न हो जाए

Fri, 02 Jun 2023 04:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मीडिया से बात करते हुए पित्रोदा ने कहा कि पिछले नौ सालों में भारतीय समाज का ध्रुवीकरण किया गया है। धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण किया गया है। भाजपा के लिए एक तरफ हिंदू हैं तो दूसरे तरफ बाकी दूसरे समुदाय के लोग हैं। भारत में विकास को ट्विस्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सैम पित्रोदा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में सत्ता और धन सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित हो गया है। पिछले नौ सालों में भारत में ध्रुवीकरण किया गया है। बता दें, सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन


हिंदू और गैर हिंदुओं के बीच खींचतान नहीं है
मीडिया से बात करते हुए पित्रोदा ने कहा कि पिछले नौ सालों में भारतीय समाज का ध्रुवीकरण किया गया है। धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण किया गया है। भाजपा के लिए एक तरफ हिंदू हैं तो दूसरे तरफ बाकी दूसरे समुदाय के लोग हैं। भारत में विकास को ट्विस्ट कर दिया गया है। लोकतांत्रिक संस्थाएं काम नहीं कर पा रही हैं। आप सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। आपको डर है कि अभी कोई आएगा और आप के ऊपर हमला कर देगा। इसलिए वह कुछ भी बोलने से हिचकते हैं, जो चिंता का विषय है। भारत में 85 या 82 प्रतिशत हिंदू आबादी है। लेकिन उनमें से बड़े स्तर के कुछ लोगों के पास ही ताकत और धन सीमित है। उनकी तुलना में दलित, आदिवासी, बढ़ई, लोहार, पल्बंर उतने विकसित नहीं हो पाए, जितना उन्हें होना चाहिए था। इसलिए वहां हिंदू और गैर हिंदुओं के बीच खींचतान नहीं है। बल्कि, लड़ाई वंचित और विशिष्ट लोगों के बीच संघर्ष है। पिछले नौ सालों में धन कुछ लोगों तक ही सीमित हो गया है। भारत में कई करोड़पति हैं, इससे मैं खुश हूं। लेकिन सरकार बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से नहीं उबार पाई।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है
पित्रोदा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल परेशान करते हैं। वह महिलाओं को परेशान करते हैं।  वे पत्रकारों को परेशान करते हैं। वे संवाददाताओं को परेशान करते हैं। अब यह सब बर्दाश्त से बाहर, ट्रोल्स को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। पित्रोदा का कहना है कि सरकार में से किसी को सामने आना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि अगर कोई किसी को बेवजह ट्रोल करता है तो उसे दंडित किया जाएगा। हिंसा काफी बढ़ गई है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। पित्रोदा का कहना है कि जो उन्हें मानता है वह भ्रष्टाचारी है। वह तानाशाही है। वह आरोपी हैं। वे लोग नफरत को बढ़ाते हैं। पित्रोदा का कहना है कि आप अपनी आवाज उठाएं। आप कैसा महसूस कर रहे हैं, ईमानदारी से बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें