फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन के पास बचे हैं सिर्फ तीन साल! तेजी से शरीर में फैल रहा कैंसर

Mon, 30 May 2022 11:35 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के शरीर में कैंसर तेजी से और एक गंभीर रूप से बढ़ रहा है साथ ही कहा कि पुतिन की आंखों की रोशनी जा रही है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का अभी कोई हल न निकला हो लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जीने की समय सीमा डॉक्टरों ने बता दी है। रूसी खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास जीने के लिए अधिकतम दो से तीन साल हैं, क्योंकि उनके शरीर में कैंसर तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन


रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के अधिकारी ने कहा है कि 69 वर्षीय राष्ट्रपति के शरीर में कैंसर तेजी से और एक गंभीर रूप से बढ़ रहा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि पुतिन की आंखों की रोशनी जा रही है। और उन्होंने आगे कहा कि उनके पास जिंदा रहने के लिए दो से तीन साल से ज्यादा का समय नहीं है।

विदेश मंत्री ने बीमारी होने की बातों का किया खंडन
रूसी राष्ट्रपति के तेजी से बिगड़ते स्वास्थ्य की बढ़ती अटकलों के बीच अधिकारियों का यह बयान आया है। हालांकि, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को राष्ट्रपति पुतिन के बीमार होने की अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि उनको पुतिन की बीमारी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते सोची में बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की थी। कार्यक्रम के दौरान भी, पुतिन को अजीब तरह से अपने पैरों को घुमाते हुए देखा गया था। 

ऑपरेशन कब कराएंगे यह अभी तय नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन लंबे समय से बीमार हैं, वे कैंसर और पार्किसंस रोग से परेशान हैं। ऑपरेशन न करवाने की वजह से ये दोनों बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं, वे ऑपरेशन कब कराएंगे यह अभी तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें