इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को रूसी नौसेना के काला सागर में तैनात बेड़े की तरफ से बताया गया कि उन्होंने विमान भेदी मिसाइल से एक छद्म दुश्मन हवाई जहाज को नष्ट किया। इस दौरान नोवोरोस्सिय्स्क और क्रीमिया में वायु रक्षा प्रणालियों को अलर्ट पर रखा गया था।
रूस की नौसेना ने मंगलवार को काला सागर में दो अमेरिकी युद्धपोतों की मौजूदगी में दुश्मन को नष्ट करने का अभ्यास किया। इससे ठीक एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो सेनाओं के रूस की सीमा के बहुत करीब आने की शिकायत करते हुए कहा था कि अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस माउंट व्हिटनी को रूसी सेना बिना दूरबीन से देख सकती है।
विज्ञापन
यूक्रेन-रूस की सीमा वाले राज्यों की सुरक्षा के लिए नाटो कर रहा निगरानी
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को रूसी नौसेना के काला सागर में तैनात बेड़े की तरफ से बताया गया कि उन्होंने विमान भेदी मिसाइल से एक छद्म दुश्मन हवाई जहाज को नष्ट किया। इस दौरान नोवोरोस्सिय्स्क और क्रीमिया में वायु रक्षा प्रणालियों को अलर्ट पर रखा गया था।
वहीं, अमेरिकी नौसेना ने सोमवार को कहा कि यूएसएस माउंट व्हिटनी इस्तांबुल में है और वह जल्द ही काला सागर में यूएसएस पोर्टर (डीडीजी 78) में शामिल हो जाएगा, ताकि समुद्र में अमेरिका और नाटो बलों के बीच सहयोग को और बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
वहीं, रूस ने यूक्रेन के पास सैन्य निर्माण के बारे में एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को घटिया और नकली कहते हुए खारिज कर हुए कहा यह रूस की इच्छा है कि वह अपने सैनिकों को अपने क्षेत्र में कहां तैनात करे।
असल में अमेरिकी न्यूज पोर्टल पोलिटिको न्यूज ने सोमवार को वाणिज्यिक उपग्रह तस्वीरों के हवाले से दावा किया था कि रूस यूक्रेन की सीमा पर बड़ा निर्माण करने के बाद सैनिकों और सैन्य उपकरणों को जमा कर रहा है। हालांकि, यूक्रेन कहा था कि उसकी सीमा के पास रूसी सेना की गतिविधियों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है।
वहीं, नाटो के एक अधिकारी ने कहा कि रूस की सीमा से लगते यूक्रेन के राज्यों की सुरक्षा के लिए नाटो सतर्क है रूसी सेना की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है