रूस ने दी तालिबान के राजनयिक को मान्यता
रूस के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से मॉस्को भेजे गए पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही लावरोव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से काबुल मे ंनई सरकार का सक्रियता से सहयोग करने की अपील भी की।
पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से तालिबान यह कोशिश करता रहा है कि उसके इस्लामी अमीरात को अफगानिस्तान की आधिकारिक सरकार के रूप में मान्यता मिले। हालांकि, कट्टरपंथी इस्लामवादियों की सरकार को किसी भी देश से आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है।