फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: 'परमाणु हथियार इस्तेमाल करने के लिए रूस पूरी तरह तैयार', पुतिन की पश्चिमी देशों को चेतावनी

Thu, 29 Feb 2024 07:42 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को आगाह किया है कि यूक्रेन युद्ध में दखलअंदाजी करने वालों के लिए परिणाम बहुत ही दुखद होंगे। हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्रों पर लक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर भड़ास निकाली है। पुतिन ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम वार्षिक संबोधन में आरोप लगाया है कि पश्चिमी देश परमाणु संघर्ष के हालात पैदा करना चाहते हैं, जो मानव सभ्यता को नष्ट कर देगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश परमाणु युद्ध का 'वास्तविक' खतरा पैदा कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि रूस परमाणु हथियार उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार में हैं।

विज्ञापन


पुतिन ने आगाह किया है कि यूक्रेन युद्ध में दखलअंदाजी करने वालों के लिए परिणाम बहुत ही दुखद होंगे...उन्हें (पश्चिम) समझना चाहिए। मैंने उनसे कहा है कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्रों पर लक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं। पुतिन ने कहा कि रूस किसी को भी अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देगा। 

पश्चिमी देशों को आड़े हाथ लेते हुए पुतिन ने कहा कि वे दावा कर रहे हैं कि रूस यूरोप पर हमले की योजना बना रहा है। मैं समझता हूं कि वे बकवास कर रहे हैं। वे खुद ही हमारे क्षेत्र पर हमले के लिए लक्ष्य की पहचान कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा, पश्चिमी देशों को यह समझना चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्र में लक्ष्य पर हमला कर सकते हैं। इन वजहों से वास्तव में परमाणु हथियारों के उपयोग के साथ संघर्ष और मानव सभ्यता के विनाश का खतरा है। क्या उन्हें (पश्चिम) यह समझ नहीं आता?
विज्ञापन


अमेरिका के साथ बातचीत के लिए रूस तैयार
पुतिन ने 15-17 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले देशवासियों को संबोधित किया। इस चुनाव में उनका अगले छह साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना जाना तय है। पुतिन ने रूस के विशाल अत्याधुनिक परमाणु शस्त्रागार की सराहना की, जो दुनिया में सबसे बड़ा है। रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पुतिन ने कहा कि रूस रणनीतिक स्थिरता पर अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों से अलग' अमेरिका के साथ 'रणनीतिक स्थिरता वार्ता' की संभावना को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें