फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polina Menshikh: रूसी अभिनेत्री की लाइव शो में हुई मौत, सैनिकों के लिए परफॉर्म कर रही थीं; तभी यूक्रेन का हमला

Thu, 23 Nov 2023 06:59 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख की यूक्रेनी हमले में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, पोलिना पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के लिए परफॉर्म कर रही थीं। इसी समय रूस-नियंत्रित इलाके पर यूक्रेन की सेना ने हमला किया।
विज्ञापन
अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख की यूक्रेनी हमले में मौत (इंस्टाग्राम) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध हो रहा है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन ताजा घटनाक्रम दिल दहलाने वाला है। लाइव शो के दौरान यूक्रेन की तरफ से हुए हमले में रूसी अभिनेत्री की मौत की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के लिए परफॉर्म कर रहीं, पोलिना मेन्शिख की मौत हो गई।
विज्ञापन


रूस के थिएटर में काम करती थीं 40 वर्षीय अभिनेत्री
यूक्रेन ने जहां हमला किया इसे मीडिया रिपोर्ट में रूसी-नियंत्रित क्षेत्र बताया जा रहा है। 40 वर्षीय अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख जिस रूसी थिएटर में काम करती थीं, उससे जुड़े लोगों ने अभिनेत्री की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि डोनबास क्षेत्र में मंच पर प्रदर्शन करते समय यूक्रेन की तरफ से हमला हुआ। इस हमले में पोलिना की मौत हो गई।

19 नवंबर को हमला हुआ
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के विवरण की पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि 19 नवंबर को पूर्वी यूक्रेन में हमला हुआ था। रूस के सरकारी टेलीविजन पर आई रिपोर्ट के मुताबिक डोनेट्स्क क्षेत्र के एक गांव में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर HIMARS मिसाइल से हमला किया गया। इसे कुमाचोवो कहा जाता है। इस जगह की दूरी अग्रिम पंक्ति से 60 किमी (37 मील) दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें