फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No To War: ऑन-एयर शो में रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने दिया इस्तीफा, पुतिन को कड़ा संदेश देकर उठाया कदम 

Sat, 05 Mar 2022 10:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

लाइव शो में एंकर ने 'नो टू वॉर' कहा। इसके बाद टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने स्टूडियो से वॉक आउट कर सामूहिक इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन
टीवी चैनल के स्टाफ ने दिया सामूहिक इस्तीफा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के खिलाफ छिड़े युद्ध की आलोचना अब रूस में भी होने लगी है। पिछले दिनों रूस में ही पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने इस जंग का विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि, यह इस्तीफा ऑन-एयर शो में दिया गया। एंकर ने लाइव शो में 'नो टॅ वॉर' कहने के बाद इस्तीफा दे दिया और पूरा स्टाफ न्यूज रूम से बाहर चला गया। यह घटना तब सामने आई जब रूसी अधिकारियों ने रसियन टीवी चैनल 'टीवी रेन' पर युद्ध की कवरेज दिखाने की रोक लगा दी। 

विज्ञापन


आखिरी प्रसारण में कहा..नोट टू वॉर
चैनल के संस्थापकों में से एक नतालिया सिंधेवा ने अपने अंतिम प्रसारण के दौरान लाइव शो में नो टू वॉर कहा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने स्टूडियो से वॉक आउट करते हुए इस्तीफा दे दिया। चैनल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, उसने शो को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।

इस्तीफ के बाद चलाया गया बैले डांस का वीडियो
रसियन टीवी चैनल में सामूहिक इस्तीफे के बाद स्वान लेक बैले डांस का वीडियो चलाया। इस वीडियो को 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस के सरकारी टीवी चैलनों पर दिखाया गया था। 
विज्ञापन


15 साल की सजा का प्रावधान 
इसके अलावा शुक्रवार को रूस में एक नया कानून पारित किया गया। इस कानून के मुताबिक, सेना के खिलाफ गलत खबर प्रकाशित करने या प्रसारित करने पर 15 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया। शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें