फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

russia ukraine war: 6.60 लाख से ज्यादा यूक्रेनियों ने छोड़ा मुल्क, पोलैंड और रोमानियाई सीमाओं पर लंबी कतारें

Wed, 02 Mar 2022 06:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जिनेवा।

सार

यूक्रेन में विस्थापितों और देश छोड़कर गए लोगों के भोजन, पानी और आवास मुहैया कराने के लिए करीब 28 करोड़ डॉलर की जरूरत है।
विज्ञापन
पोलैंड की सीमा पर यूक्रेन से आए शरणार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन जंग के चलते अब तक 6.60 लाख से ज्यादा यूक्रेनी दूसरे देशों का रुख कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक, चार लाख लोगों ने अकेले पड़ोसी देश पोलैंड में शरण ली है।

विज्ञापन


मंगलवार को एजेंसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने बताया कि पोलैंड सीमा पर ढाई-तीन दिनों के इंतजार के बाद लोग प्रवेश कर पा रहे हैं। वहीं रोमानियाई सीमा पर 20 किमी लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

इस बीच, रेड क्रॉस एजेंसियों ने कहा है कि संकटग्रस्त देश में मानवीय हालात खराब होते जा रहे हैं। यूक्रेन में विस्थापितों और देश छोड़कर गए लोगों के भोजन, पानी और आवास मुहैया कराने के लिए करीब 28 करोड़ डॉलर की जरूरत है।
विज्ञापन


रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति, अंतरराष्ट्रीय फैडरेशन, और रेड क्रेसेंट सोसायटीज ने यूक्रेनियों की मदद के लिए संयुक्त अपील जारी की। आईसीआरसी के यूरोप के निदेशक मार्टिन शुएप्प ने कहा कि हमें मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फौरन फंड की जरूरत है।

छह दिन में 13 बच्चों समेत 136 नागरिकाें की मौत - संयुक्त राष्ट्र
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संस्था ने कहा है कि उसे 24 फरवरी जंग शुरू होने के बाद से यूक्रेन में 13 बच्चों समेत 136 नागरिकों की मौत की जानकारी मिली है। हालांकि, यह आंकड़ा कहीं अधिक हो सकता है।

जिनेवा स्थित एजेंसी ने मंगलवार को बताया, उसे संघर्ष में घायल हुए 400 नागरिकों की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है, जिनमें 26 बच्चे शामिल हैं। संस्था के मुताबिक, जानमाल के नुकसान की वास्तविक संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें