भारत यूक्रेन के लिए दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस से मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री भेज रहा है।
माइकोलाइव शहर में शुक्रवार को रूसी बलों ने हमला किया लेकिन यूक्रेनी सेना ने उन्हें खदेड़ दिया। शहर के गवर्नर विटाली किम ने कहा कि शहर के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं लड़ाई जारी है।
रूस से जंग के बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा पेश किया गया है। यूक्रेनी सेना की ओर से रूस के 250 से ज्यादा टैंक और 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया गया है।
यूक्रेन से छिड़े युद्ध के बीच रूस में नया कानून पास किया गया है। अब सेना के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने पर रूस में 15 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है।
यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्लोवाकिया के रास्ते भारत लाने के लिए एक और फ्लाइट तैयार है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट कोसिसे से जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेगी।
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ओडिशा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है।
एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि जपोरिजिया परमाणु संयंत्र के आस-पास के क्षेत्र में विकरण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि सूचना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। बता दें कि इस स्थान पर देश की करीब 25 प्रतिशत बिजली का उत्पादन होता है।
यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से बात की। उन्होंने बताया कि रूसी मिसाइल से हमले के बाद प्लांट के पास आग लग गई। हालांकि, इससे प्लांट के आवश्यक उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
रूसी हमले में यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, रूसी मिसाइल प्लांट के पास गिरी, जिससे यह घटना हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रमुख सलाहकार ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में आग का वीडियो ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।