फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पूर्व राष्ट्रपति ने दी जेलेंस्की को मारने की धमकी, क्रेमलिन पर हमले के बाद बड़ा कदम उठा सकता है रूस

Thu, 04 May 2023 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

क्रेमलिन पर हमले के बाद रूस ने बयान जारी कर कहा कि आज रात कीव की सरकार ने रूसी फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है।
विज्ञापन
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद रूस बेहद नाराज है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव तो यूक्रेन से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की धमकी दे डाली है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि आज के आतंकी हमले के बाद हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है और अब जेलेंस्की को मारना ही पड़ेगा। बता दें कि मेदवेदेव यूक्रेन युद्ध के बाद से ही यूक्रेनी नेतृत्व के खिलाफ काफी कड़ी बयानबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रूस ने कीव पर लगाए आरोप
बता दें कि रूस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने व्लादिमीर पुतिन के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों से इंकार किया है और कहा है कि मॉस्को ने ही इस हमले की साजिश रची है। 

क्रेमलिन पर हमले के बाद रूस ने बयान जारी कर कहा कि आज रात कीव की सरकार ने रूसी फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है। दो ड्रोन्स ने क्रेमलिन को निशाना बनाकर हमला किया। हालांकि डिवाइस को निष्क्रिय कर दिया गया। रूस ने आरोप लगाया कि इस हमले के निशाने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kremlin Drone Strike: क्रेमलिन पर ड्रोन हमला, रूस ने आतंकी कृत्य करार दिया; यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन
विज्ञापन


रूस कर सकता है बड़ा हमला
नाटो ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस समुद्र के नीचे स्थित केबल को नष्ट कर सकता है। हमले की आशंका को देखते हुए नाटो ने समुद्र के नीचे स्थित केबल की सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल इन केबल्स के जरिए पश्चिमी देशों को तेल-गैस की जरूरी सप्लाई होती है। ऐसे में रूस अगर समुद्र के नीचे स्थित इन केबल्स को निशाना बनाता है तो इससे पश्चिमी देशों में जन-जीवन बाधित हो सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें