यूक्रेन इस समय जल रहा है। पिछले 12 दिन से यह देश रूसी मिसाइलों, बमबारी और टैंकों की आवाज से कांप रहा है। हालांकि, रूस की असीमित ताकत के सामने यूक्रेनी सैनिकों ने जो हिम्मत दिखाई है, उसने व्लादिमिर पुतिन को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। इस जंग में सबसे अहम है यूक्रेनी सैनिकों का हौसला, जिसे बड़े-बड़े टैंक और अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट भी डिगा नहीं पाए हैं।
चेकप्वाइंट पर ही रचाई शादी
यूक्रेनी प्रेमी जोड़े 'वलेरी और लेसिया' की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह साथी सैनिकों से घिरे हुए हुए दिखाई दे रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के बाहरी इलाके में एक चेकप्वाइंट पर दोनों ने शादी रचाई। इसमें वलेरी और लेसिया भी सैन्य ड्रेस में नजर आ रहे हैं।