फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले आईएसआईएस आतंकी ढेर, रूसी सुरक्षा बलों ने चलाया ऑपरेशन

Sun, 16 Jun 2024 06:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

आरोप है कि इन संदिग्धों ने जेल के दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। संदिग्धों का आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
रूस के सैनिक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के सुरक्षा बलों ने दक्षिणी हिस्से में स्थित एक हिरासत केंद्र में ऑपरेशन चलाकर जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले संदिग्धों को मार गिराया है। आरोप है कि इन संदिग्धों ने जेल के दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। संदिग्धों का आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने गोलीबारी की आवाजें सुनीं और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहीं फुटेज में जेल में कई एंबुलेंस आती दिख रही हैं। घटना रोस्तोव-ऑन-डॉन इलाके में स्थित प्रीट्रायल हिरासत केंद्र की है। बंधक बनाए गए जेल कर्मचारियों को इस घटना में कोई चोट नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं। बंधक बनाने वाले आतंकियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रहीं फुटेज में संदिग्ध आईएसआईएस के झंडे जैसे हैंडबैंड पहने दिख रहे हैं, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस से हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें