फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: आर्कटिक की खतरनाक जेल में मिले पुतिन के सबसे बड़े विरोधी नवलनी, दो हफ्ते से नहीं थी कोई जानकारी

Tue, 26 Dec 2023 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

यह जेल आर्कटिक सर्किल के ऊपर स्थित है। इसके चलते यहां जबरदस्त ठंड होती है और यहां की परिस्थितियां बेहद खतरनाक होती हैं। जेल के कैदियों का बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं होता और यह रूस के सबसे खतरनाक जेलों में गिनी जाती है।
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में राष्ट्रपति पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी के बारे में बीते दो हफ्ते से कोई जानकारी नहीं थी। अब नवलनी आर्कटिक की सोवियत काल की जेल में बंद मिले हैं। रूसी सरकार ने नवलनी को बेहद ठंडे आर्कटिक क्षेत्र में स्थित जेल में शिफ्ट कर दिया है। नवलनी की सहयोगी किरा यारमेश ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


बेहद खतरनाक हैं आर्कटिक क्षेत्र की जेल के हालात
यारमेश ने बताया कि नवलनी यामालो नेनेट्स के खार्प इलाके में स्थित जेल में बंद हैं। बता दें कि खार्प में करीब 5 हजार लोग रहते हैं और यह क्षेत्र आर्कटिक सर्किल के ऊपर स्थित है। इसके चलते यहां जबरदस्त ठंड होती है और यहां की परिस्थितियां बेहद खतरनाक होती हैं। जेल के कैदियों का बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं होता और यह रूस के सबसे खतरनाक जेलों में गिनी जाती है। यह इलाका रूस की राजधानी मॉस्को से उत्तर पूर्व में दो हजार किलोमीटर दूर स्थित है। 

सोवियत काल की है ये जेल
इस जेल की स्थापना साल 1961 में सोवियत काल के दौरान हुई थी। जेल में कैदियों को कई घंटे काम करना पड़ता है और इसके बदले उन्हें बेहद कम सुविधाएं मिलती हैं। माना जा रहा है कि नवलनी को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए उन्हें इस जेल में भेजा गया है। रूस में कुछ ही समय बाद आम चुनाव होने हैं और संभव है कि पांचवी बार भी रूस की सत्ता पुतिन के हाथ में जाएगी। 
विज्ञापन


पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं नवलनी
नवलनी के आर्कटिक जेल में बंद होने की खबरें बाहर आने के बाद उनके समर्थकों ने चिंता जाहिर की है। बता दें कि बीते कई दिनों से नवलनी कहां हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब उनके आर्कटिक क्षेत्र की जेल में मिलने पर दुनिया के कई देशों ने भी चिंता जाहिर की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन करार दिया है। बता दें कि नवलनी को रूस में पुतिन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता है। सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए नवलनी को साल 2021 में जेल हुई थी। इससे पहले नवलनी को जहर देकर मारने की भी कोशिश हुई थी। जिसमें नवलनी बच गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें