फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने फिर किया बड़ा हमला, कई शहरों में बरसाईं मिसाइलें

Thu, 09 Mar 2023 02:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने बताया कि खारकीव में 15 बार हमला हुआ और यह हमला शहर के उत्तर पूर्वी इलाके में हुआ। कुछ रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने मिसाइलों से हमला किया है। बता दें कि बीते तीन हफ्तों में यह यूक्रेन पर रूस का यह पहला बड़ा हमला है। गुरुवार को हुए इस हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव भी निशाने पर रही। साथ ही रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों पर भी मिसाइलें बरसाईं। रूस के हमले को देखते हुए पूरे यूक्रेन में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं। रूस के हमले में पांच लोगों की मौत होने की खबर है।

विज्ञापन


खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने बताया कि खारकीव में 15 बार हमला हुआ और यह हमला शहर के उत्तर पूर्वी इलाके में हुआ। कुछ रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आए हैं। रूस के इस ताजा हमले में अभी कितना नुकसान हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। यूक्रेन के दक्षिणी इलाके ओडेसा में भी रूसी हमले की खबर है। ओडेसा में भी ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: तीन लाख मौतें, हजारों गायब, खंडहर हुआ यूक्रेन, एक साल में कहां पहुंचा रूस-यूक्रेन युद्ध?
विज्ञापन


रूस के हमले को देखते हुए यूक्रेनी नागरिकों को शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूक्रेन के चारनीहीव और लवीव के साथ ही लुत्सक, रिवने जैसे शहरों में भी हमले की खबरें हैं। रूस के हमले में यूक्रेन का ऊर्जा ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे राजधानी कीव का 15 फीसदी इलाका अंधेरे में डूब गया है। रूस जहां यूक्रेन पर हमले बढ़ा रहा है लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करने से इनकार कर दिया है। जेलेंस्की का कहना है कि जब तक रूसी सेना यूक्रेन नहीं छोड़ेगी तब तक वह कोई बात नहीं करेंगे। 
विज्ञापन




गौरतलब है कि यूक्रेन के बखमुट इलाके में इन दिनों रूस और यूक्रेन के सैनिकों में भीषण लड़ाई चल रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना बखमुट से पीछे नहीं हटेगी और जरूरत पड़ने पर अधिक सैनिक भेजे जाएंगे। यूक्रेन की सैन्य कमान ने मंगलवार को बयान जारी कर 24 घंटे में 1600 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था। हालांकि रूस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बखमुट की लड़ाई में रूसी सैनिकों और वैगनर ग्रुप के बीच दरार की भी खबरें सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें