फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस अब दूसरी कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटा, मानव ट्रायल 27 से

Sun, 26 Jul 2020 06:04 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मॉस्को
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
विज्ञापन
पहली संभावित कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में सफलता के बाद रूस अब दूसरी वैक्सीन बनाने में जुट गया है। साइबेरियाई वेक्टर इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित रूस की दूसरी वैक्सीन का मानव परीक्षण 27 जुलााई से शुरू होने जा रहा है। रूस के उपभोक्ता सुरक्षा निगरानी नियामक के हवाले से समाचार एजेंसी तास ने यह दावा किया है। मॉस्को के गामेलेया संस्थान ने एक वैक्सीन के मानव ट्रायल का प्रारंभिक चरण इसी महीने पूरा किया था। रूस ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि उसने वैक्सीन बनाने की दिशा में मानव ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया है। रूसी अधिकारियों ने इस वैक्सीन के इस बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूस ने कहा, वह इस साल घरेलू स्तर पर प्रायोगिक कोरोना वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करने की योजना बना रहा है, जिसमें एक करोड़ 70 लाख खुराक विदेशों में निर्माण करने की क्षमता है। दुनियाभर में इस समय वैक्सीन बनाने को लेकर होड़ मची हुई है। ब्रिटेन, चीन, अमेरिका और भारत समेत कई देश इस समय वैक्सीन के मानव ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। लेकिन अन्य देशों की तुलना में इस दौड़ में रूस आगे निकल चुका है। 
विज्ञापन

अगस्त में आएगी दुनिया की पहली वैक्सीन

रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन अगस्त में लॉन्च हो जाएगी। गामेलेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा कि दुनिया की पहली वैक्सीन 12 से 14 अगस्त तक आम लोगों को दी जाने लगेगी। मॉस्को टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर सितंबर से इसका उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें