दक्षिण कोरिया में कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले विदेशी हैं। पिछले 24 घंटे में यह मामले दर्ज किए हैं। पहली बार पिछले चार महीनों के भीतर 100 से ज्यादा मामलों की यह दैनिक छलांग है। बता दें कि देश में इस वक्त 4,21,996 मामले दर्ज हो चुके हैं वहीं मरने वालों की संख्या 6,343 तक पहुंच गई है।
पाकिस्तान : 24 घंटे में 1,487 नए मामले दर्ज
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,487 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,71,886 तक पहुंच गया है। इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। देश के कुल संक्रमित मामलों में से अकेले सिंध में 116,800 मामले दर्ज हुए हैं।
चीन में लॉकडाउन के दौरान बंद हुए सिनेमाघर खोल दिए गए हैं। यहां पिछले पांच महीने से थियेटर भी बंद थे। हालंकि इसके लिए सामाजिक दूरी के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही थिएटर जाने से पहले दर्शकों को एडवांस बुकिंग करानी होगी, एक स्क्रीन में एक बार में सिर्फ 30 फीसदी दर्शक ही सिनेमा देख सकेंगे। वहीं फिल्म के दौरान किसी को कुछ भी खाने या पीने की इजाजत नहीं होगी।