फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन के खिलाफ नामांकन करने वाली दंतसोवा की उम्मीदवारी रद्द, यूक्रेन युद्ध खत्म करने का किया था वादा

Sun, 24 Dec 2023 09:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

दंतसोवा ने वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीतीं तो यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई को रोक देंगी। अब दंतसोवा का नामांकन रद्द होने के बाद माना जा रहा है कि चुनाव में पुतिन का विरोध आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
पुतिन के खिलाफ नामांकन किया था दंतसोवा ने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के आम चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन को चुनौती देने की तैयारी कर रहीं टीवी पत्रकार से राजनेता बनीं येकातेरिना दंतसोवा (40 वर्षीय) का नामांकन रद्द हो गया है। दरअसल येकातेरिना के नामांकन में काफी गलतियां पाई गईं, जिसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। फैसले के खिलाफ दुंतसोवा ने रूस के सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही है। 
विज्ञापन


नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी का किया था एलान
बता दें कि रूस में मार्च 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह पहला चुनाव है। दंतसोवा ने वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीतीं तो यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई को रोक देंगी। अब दंतसोवा का नामांकन रद्द होने के बाद माना जा रहा है कि चुनाव में पुतिन का विरोध आसान नहीं होगा। बता दें कि दंतसोवा ने नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी का एलान किया था। दंतसोवा यूक्रेन युद्ध के खिलाफ मुखर रही हैं और उन्होंने चुनाव में जीत के बाद यूक्रेन युद्ध खत्म करने और राजनीतिक बंदियों को रिहा करने का एलान किया था। 

रूस के चुनाव आयोग ने बताया कि 29 लोगों ने अभी तक राष्ट्रपति चुनाव में आवेदन किया है। दंतसोवा पेशे से एक टीवी पत्रकार रही हैं और फिलहाल राजनीति में सक्रिय हैं। साइबेरिया में जन्मीं दंतसोवा फिलहाल मॉस्को के बाहरी इलाके त्वेर में रहती हैं। रूस में चुनाव में नामांकन के बाद उम्मीदवार को अपने समर्थन में तीन लाख लोगों के हस्ताक्षरों की जरूरत होती है, लेकिन दंतसोवा के नामांकन में ही 100 से ज्यादा गलतियां निकलने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन


रूस की सरकार का कहना है कि समाज में पुतिन को लोगों का समर्थन प्राप्त है और ओपिनियन पोल में पुतिन को 80 प्रतिशत के करीब रेटिंग दी गई है। पुतिन के कई राजनीतिक विरोधी जेल में बंद हैं और रूस मामलों के जानकार मानते हैं कि अभी रूस में पुतिन की सत्ता को चुनौती देना बेहद मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें