फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: 'फिर खुलेगी 2001 के शाही हत्याकांड की फाइल', दोबारा गृह मंत्री पदभार संभालते ही गुरुंग ने किया एलान

Tue, 09 Jun 2026 10:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

नेपाल के नए गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने 2001 के शाही हत्याकांड की फाइल फिर से खोलने की घोषणा की है, जिसमें राजा वीरेंद्र शाह और उनके पूरे परिवार की हत्या हुई थी। उस समय की जांच में युवराज दीपेन्द्र को जिम्मेदार बताया गया था, हालांकि इस निष्कर्ष पर विवाद रहा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सुदन गुरुंग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के नए गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 2001 के शाही हत्याकांड से जुड़ी फाइल को फिर से खोलेंगे, जिसमें तत्कालीन राजा वीरेंद्र शाह के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


पदभार संभालने के बाद गुरुंग ने यह घोषणा की। एक जून 2001 को नेपाल के नारायणहिटी शाही महल में शुक्रवार के रात्रिभोज के दौरान राजा शाह के परिवार के सभी सदस्य मारे गए थे, जिनमें रानी ऐश्वर्या और युवराज दीपेन्द्र शामिल थे।

ये भी पढ़ें: जज पर भड़के ट्रंप, बोले- देश को नुकसान पहुंचा रहे ऐसे फैसले; कोर्ट के आदेश पर क्या बोला व्हाइट हाउस?
विज्ञापन


एक आधिकारिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था कि उस समय के युवराज ही इस हत्याकांड के जिम्मेदार थे। रिपोर्ट के अनुसार, शराब के प्रभाव में दीपेन्द्र ने कथित रूप से अपने पिता, माता, भाई, बहन और अन्य परिवार के सदस्यों को गोली मार दी। बाद में खुद को भी मार लिया। कई लोगों ने उस समय इस रिपोर्ट को खारिज किया था। 
विज्ञापन


गुरुंग ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जांच फिर से शुरू करने की घोषणा की। वह पहले कैबिनेट से वित्तीय अनियमितताओं और अवैध संपत्ति के आरोपों के कारण इस्तीफा दे चुके थे। लेकिन सरकार की ओर से गठित जांच समिति ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, जिससे उनकी फिर से नियुक्ति संभव हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें