फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगदाद के ग्रीन जोन में दो रॉकेट हमले, निशाना संभवत: अमेरिकी दूतावास था: इराकी सेना

Thu, 26 Mar 2020 03:14 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इराक के बगदाद में हमला (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

इराक की राजधानी बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह दो रॉकेट दागे गए। यह इलाका ‘ग्रीन जोन’ कहलाता है और यहां अन्य देशों के दूतावास तथा सरकारी इमारतें हैं। सेना ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इराक के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस हमले का निशाना अमेरिकी दूतावास था, जो उस स्थल से कुछ ही दूरी पर है जहां ये रॉकेट आकर गिरे। इराक में विदेशी सैनिकों या राजनयिकों के ठिकानों को निशाना बनाकर पिछले साल अक्तूबर से हो रहे हमलों की कड़ी में यह 26वां हमला है।

कुछ दिन पहले ही बगदाद के उत्तर में इराकी सैन्य अड्डे को भी रॉकेट हमलों का निशाना बनाया गया था। यह वही सैन्य अड्डा है जहां विदेशी सैनिकों को तैनात किया गया है। यद्यपि ताजा हमलों की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली थी, लेकिन अमेरिका को आशंका थी कि यह कार्रवाई हमीद अल-शाबी नामक ईरान समर्थित जिहादी गुट ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें