फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: मैक्सिको में ईंधन से भरे टैंकर से टकराई बस, 18 जिंदा जले

Sun, 11 Sep 2022 09:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआत में नौ लोगों के शवों को बरामद किया गया था। बाद में नौ अन्य लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। अभी मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। यहां मॉन्टेरी शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर ईंधन से भरे टैंकर और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह से जल कर खाक हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुरुआत में नौ लोगों के शवों को बरामद किया गया था। बाद में नौ अन्य लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। अधिकारियों का कहना है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में टैंकर चालक सुरक्षित है। उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि बस हिडालगो से मॉन्टेरी शहर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें