फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: उत्तरी नाइजीरिया में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

Tue, 13 Jun 2023 11:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंबुजा

सार

उत्तरी नाइजीरिया में एक शादी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता हैं। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नाइजीरिया में नाव पलटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी नाइजीरिया में एक शादी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता हैं। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी ने बताया कि नाव सोमवार तड़के पड़ोसी नाइजर राज्य के क्वारा राज्य में नाइजर नदी में पलट गई।  

विज्ञापन

100 से ज्यादा लोग सवार थे
स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया कि पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना लगभग 3 बजे हुई और बहुतों को इसके बारे में घंटों बाद पता चला।
 
विज्ञापन

दूरस्थ समुदायों में नाव दुर्घटनाएं आम
अधिकारी और स्थानीय लोग अभी भी नदी में और लाशों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि नाइजीरिया के कई दूरस्थ समुदायों में नाव दुर्घटनाएं आम हैं जहां परिवहन के लिए आमतौर पर स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें