फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: अपने ही घर के बाहर बंद हो गए ब्रिटिश पीएम, डच समकक्ष के साथ अंदर जाने का ढूंढते दिखे रास्ता

Sun, 10 Dec 2023 12:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई वीडियो में ब्रिटिश और नीदरलैंड के पीएम  को आवास की सीड़ियों पर खड़े देखा जा सकता है। दोनों कुछ देर तक दरवाजे खुलने का इंतजार कर रहे थे
विज्ञापन
Rishi Sunak and Mark Rutte - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शुक्रवार को बहुत अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए थे। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री की मेजबानी कर रहे ब्रिटिश पीएम को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में स्थित आधिकारिक आवास के बाहर दरवाजा पीटते देखा गया। इस दौरान उनके साथ नीदरलैंड के पीएम मार्क रुट भी थे। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं को आधिकारिक आवास के बाहर कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। ऋषि सुनक अंदर जाने के लिए दरवाजे को धक्का लगाने की भी कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई वीडियो में दोनों नेताओं को आवास की सीढ़ियों पर खड़े देखा जा सकता है। दोनों कुछ देर तक दरवाजे खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पीएम सुनक दरवाजे को धक्का लगाते हुए दिखे। इस दौरान नीदरलैंड के पीएम अंदर जाने के लिए रास्ता ढूंढने की कोशिश करने लगे। हालांकि, थोड़ी देर बाद दरवाजा खुला और दोनों नेता अंदर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें